11 मार्च, 2020 को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, हाल ही में पुणे स्थित आधारकर अनुसंधान संस्थान द्वारा किस फल की उत्कृष्ट किस्म एआरआई-516 विकसित की गई?
(a) आंवला
(b) आम
(c) अंगूर
(d) केला
उत्तर-(c)

संबंधित तथ्य

  • 11 मार्च, 2020 को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी प्रेस विज्ञाप्ति के अनुसार, हाल ही में पुणे स्थित आधारकर अनुसंधान संस्थान (ARI) द्वारा अंगूर की उत्कृष्ट किस्म ‘आरआई-516’ विकसित किया गया।
  • अंगूर की यह किस्म फंफूद रोधी होने साथ ही अधिक पैदावार वाली और रस से भरपूर है।
  • यह बीज रहित होने के साथ ही जूस, जैम और रेंड वाइन बनाने में बेहद उपयोगी है।
  • अंगूर की यह संकर प्रजाति दो विभिन्न किस्मों अमेरिकी काटावाबा तथा विटिस विनिफेरा को मिलाकर विकसित की गई है।
  • यह किस्म महाराष्ट्र एसोसिएशन फॉर कल्टिवेशन साइंस (MAC)- एआरआई की कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुजाता तेताली द्वारा विकसित की गई है।
  • यह किस्म 110-120 दिन में पक कर तैयार हो जाती है।
  • महाराष्ट्र, तेलंगाना, तमिलनाडु, पंजाब और पश्चिम बंगाल की जलवायु इसकी खेती के लिए अनुकूल है।
  • देश में अंगूर की 81.22 प्रतिशत खेती अकेले महाराष्ट्र में होती है।
  • गौरतलब है कि अंगूर उत्पादन के मामले में भारत का विश्व में 12वां स्थान है।

Leave a Comment