विदेश मंत्री; भारत सरकार के विदेश मंत्रालय का प्रमुख होता है. भारत के पहले विदेश मंत्री भारत के पूर्व प्रथम प्रधानमंत्री श्री जवाहरलाल नेहरू थे. अतः देश के पहले प्रधानमन्त्री ही देश के पहले विदेश मंत्री भी थे. वह देश के सबसे लंबे समय तक विदेश मंत्री  रहे हैं.

भारत के विदेश मंत्रालय को भारत में प्रमुख मंत्रालयों में गिना जाता है. भारत का विदेश मंत्री भारतीय विदेश नीति के निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. वह दुनिया के बाकी देशों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाने के लिए जिम्मेदार होता है और जहाँ भी कहीं विदेश मंत्रालय के अधिकार क्षेत्र वाला इंटरनेशनल सम्मलेन होता है तो विदेश मंत्री देश का नेतृत्व करता है.

आमतौर पर यह मंत्रालय केंद्रीय मंत्रिमंडल में सबसे वरिष्ठ या सबसे अनुभवी व्यक्ति में से किसी को दिया जाता है. विदेश मंत्री की मुख्य जिम्मेदारी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करना होता है. अब तक 29 लोग भारत के विदेश मंत्री का पद संभाल चुके हैं.श्रीमती इंदिरा गांधी भारत की पहली महिला विदेश मंत्री थीं वह 6 सितंबर 1967 से 13 फरवरी 1969 तक इस पद पर रहीं थी. हालाँकि उनके पास यह विभाग अतिरिक्त मंत्रालय के रूप में था. भारत की पहली फुल टाइम महिला विदेश मंत्री सुषमा स्वराज थीं.



विदेश मंत्रीकार्यकालप्रधानमंत्री
1. जवाहर लाल नेहरू2 सितम्बर. 1946 से  27  मई 1964स्वयं
2. गुलजारीलाल नंदा27 मई 1964 से 9 जून  1964स्वयं (कार्यकारी)
3. लाल बहादुर शास्त्री9 जून 1964 to 17 जुलाई  1964स्वयं
4. स्वर्ण सिंह18 जुलाई 1964 से  14 नवम्बर  1966लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गाँधी
5. एम. सी. छागला14 नवम्बर 1966 से  5 सितम्बर  1967इंदिरा गाँधी
6. इंदिरा गांधी6 सितम्बर  1967 से 13 फरवरी  1969इंदिरा गाँधी
7. दिनेश सिंह14 फरवरी 1969 से 27 जून 1970इंदिरा गाँधी
स्वर्ण सिंह (फिर से नियुक्त)27 जून 1970 से 10 अक्टूबर  1974इंदिरा गाँधी
8. यशवंतराव चव्हाण 10 अक्टूबर 1974 से 24 मार्च 1977इंदिरा गाँधी
9. अटल  बिहारी वाजपेयी (जनता पार्टी)26 मार्च  1977 28 से जुलाई  1979मोरार जी देसाई
10. श्याम नंदन प्रसाद मिश्रा (जनता पार्टी (सेक्युलर)28 जुलाई 1979 से 13 जनवरी 1980चरण सिंह
11. पी. वी. नरसिम्हा राव 14 जनवरी 1980 से 19 जुलाई  1984इंदिरा गाँधी
इंदिरा गांधी (फिर से नियुक्त) 19 जुलाई 1984 से 31 अक्टूबर 1984स्वयं
12. राजीव गांधी31 अक्टूबर 1984 से 24 सितम्बर 1985स्वयं
13. बली राम भगत25 सितम्बर 1985 से 12 मई  1986राजीव गाँधी
14. पी. शिव शंकर12 मई 1986 से 22 अक्टूबर 1986राजीव गाँधी
15. एन. डी. तिवारी22 अक्टूबर. 1986 से 25 जुलाई 1987राजीव गाँधी
राजीव गांधी (फिर से नियुक्त)25 जुलाई 1987 से 25 जून  1988स्वयं
पी. वी. नरसिम्हा राव (फिर से नियुक्त) 25 जून- 1988 से 2 दिसम्बर  1989राजीव गाँधी
16. वी. पी. सिंह (जनता दल)2 दिसम्बर 1989 to 5 दिसम्बर 1989स्वयं
17. आई.  के. गुजराल (जनता दल (राष्ट्रीय मोर्चा)5 दिसम्बर. 1989 से 10 नवम्बर 1990वी. पी. सिंह
18. विद्या चरण शुक्ल (समाजवादी जनता पार्टी) 21 नवम्बर 1990 से 20 फरवरी. 1991चंद्रशेखर
19. माधवसिंह सोलंकी21 जून 1991 से 31 मार्च  1992पी. वी. नरसिम्हा राव
पी. वी. नरसिम्हा राव (फिर से नियुक्त) 31 मार्च 1992 से 18 जनवरी 1993स्वयं
दिनेश सिंह (फिर से नियुक्त) 18 जनवरी 1993 से 10 फरवरी 1995पी. वी. नरसिम्हा राव
20.  प्रणब मुखर्जी 10 फरवरी 1995 से 16 मई 1996पी. वी. नरसिम्हा राव
21. सिकंदर बख्त21 मई 1996 से 1 जून  1996अटल बिहारी वाजपेयी
आई. के गुजराल (जनता दल)(फिर से नियुक्त)1 जून 1996 से 18 मार्च  1998श्री एच. डी. देवेगौड़ा और इंद्रा कुमार गुजराल
अटल बिहारी वाजपेयी (फिर से नियुक्त) 19 मार्च 1998 से 5 दिसम्बर 1998अटल बिहारी वाजपेयी
22. जसवंत सिंह5 दिसम्बर 1998 से 23 जून  2002अटल बिहारी वाजपेयी
23. यशवंत सिन्हा 1 जुलाई 2002 से 22 मई 2004अटल बिहारी वाजपेयी
24. नटवर सिंह22 मई 2004 से 6 नवम्बर . 2005मनमोहन सिंह
25. मनमोहन सिंह 6 नवम्बर 2005 से 24 अक्टूबर 2006स्वयं
प्रणब मुखर्जी (फिर से नियुक्त) 24 अक्टूबर 2006 से 22 मई 2009मनमोहन सिंह
26. एस.  एम. कृष्णा22 मई 2009 से 26 अक्टूबर 2012मनमोहन सिंह
27. सलमान खुर्शीद28 अक्टूबर 2012 से 26 मई 2014मनमोहन सिंह
28. सुषमा स्वराज26 मई 2014 से 30 मई  2019नरेन्द्र मोदी
29. सुब्रह्मण्यम जयशंकर30 मई 2019 –वर्तमान मेंनरेन्द्र मोदी

यह भी देखा गया है कि विदेश मंत्री की सहायता विदेश राज्य मंत्री या निचले स्तर के उप विदेश मंत्री करते हैं. 

Leave a Comment